#Shock: बच्चन परिवार के लिए ये क्या करने जा रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन!
अगर सूत्रों की मानें तो आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर को बच्चन परिवार की मान मर्यादा के लिए दांव पर लगा ही दिया है। लेकिन क्या उनका ये त्याग वाकई अभिषेक बच्चन के काम आएगा?
अगर गपशप गली की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर परफेक्ट बहू और बीवी होने का फर्ज़ निभा दिया है। अगर सूत्रों की मानें तो उन्होंने अपना करियर फिलहाल के लिए रोक दिया है और वो सारा ध्यान अभिषेक बच्चन को अच्छे प्रोजेक्ट दिलवाने में लगा रही हैं।
अगर इन्हीं सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को लगता है कि अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में अभी तक वो सम्मान और स्वीकृति नहीं मिल पाई है जो उन्हें बतौर टैलेंटेड अभिनेता मिलनी चाहिए।

यही कारण है कि ऐश्वर्या ने फिलहाल अपने करियर को कुछ दिन के लिए फुलस्टॉप पर लगा दिया है और अपना पूरा ध्यान उन्होंने अभिषेक बच्चन के करियर पर लगा दिया है।
[#AlsoRead: "आराध्या को लगा रणबीर उसके पापा हैं" - ऐश्वर्या राय]
वैसे भी पिछले दो साल अभिषेक के करियर के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। हैप्पी न्यू ईयर और हाउसफुल 3 मल्टीस्टारर फिल्में थीं जिनमें वो तीसरी लीड में थे जबकि उनकी सोलो लीड वाली फिल्म ऑल इज़ वेल ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।
वहीं दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन ने जज़्बा से वापसी की और इसके बाद सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में दिखीं पर किसी में कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। जया बच्चन ने तो उन्हें बेशर्म तक कह दिया। जानिए पूरा मामला यहां।
यूं तो बच्चन परिवार में सब कुछ परफेक्ट लगता है पर हमेशा जो दिखता है वैसा हो भी जाए तो कितना अच्छा हो। जब भी ऐश्वर्या राय के करियर से संबंधित कोई मसला होता है, बच्चन परिवार आज तक कभी उनके साथ खड़ा नहीं दिखा।


Click it and Unblock the Notifications