..................... Aishwarya Rai Bachchan pregnant, planning for a second child - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या अभी फैमिली प्लानिंग में व्यस्त हैं, दोबारा मां बनना चाहती हैं!

कुछ समय पहले तक ये खबरें थीं कि ऐश्वर्या राय बड़े परदे पर वापस आने की तैयारी में हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय दोबारा से मां बनना चाहती हैं ताकि आराध्या को भी किसी भाई या बहन का साथ मिल सके और वो खुद को अकेला ना महसूस करे। हालांकि इस खबर पर अभी तक बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है लेकिन करीबी सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या राय बॉलीवुड से लिये गये अपने इस ब्रेक को और लंबा करने की सोच रही हैं। 2011 में जन्मी आराध्या के बाद से ऐश्वर्या राय ने फिल्मी दुनिया से एक दूरी बना ली है। आराध्या के जन्म के बाद वापस अपनी छरहरी काया को पाने के लिए ऐश्वर्या राय ने काफी मेहनत की। तब लोगों को लगा कि शायद वो वापस बॉलीवुड में आने के लिए ये सब कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले ही खबर आई कि ऐश्वर्या राय मणि रत्नम की फिल्म से अपनी वापसी कर रही हैं। लेकिन यूं लग रहा है कि ऐश अभी भी एक्टिंग जैसे मेहनत भरे प्रोफेशन के लिए तैयार नहीं हैं। ऐश्वर्या राय अपने पारिवारिक जीवन को काफी अच्छी तरह से इंज्वॉय कर रही हैं और अब अपने परिवार को पूरा करने के लिए एक और बच्चे की प्लानिंग कर रही हैं। ऐश्वर्या राय ने इन सालों में एक्टिंग से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन विज्ञापनों और ब्रांड इंडोरसमेंट में लगातार ऐश्वर्या राय शामिल रही हैं। कई फिल्म मेंकरों ने ऐश्वर्या राय को अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए अप्रोच भी किया लेकिन ऐश्वर्या ने सभी को मना कर दिया।

हालांकि ऐश्वर्या राय को परदे पर दोबारा से देखने के लिए उनके फैन्स काफी उत्सुक हैं लेकिन ऐश्वर्या को अब अपना पारिवारिक जीवन ज्यादा सुकून भरा लगता है। ऐश्वर्या ने कुछ समय पहले एक ईवेंट के दौरान कहा भी था परिवर्तन जीवन का एक नियम है। आपके जीवन का हर एक अनुभव आपके अंदर कुछ बदलाव लाता है और आपको एक बेहतर इंसान बनाता है। मां बनना मेरे लिए एक भगवान का दिया हुआ आशीर्वाद जैसा है। फिल्हाल यूं लग रहा है कि ऐश्वर्या राय के फैन्स को अभी कुछ और साल ऐश को परदे पर देखने के लिए इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि बॉलीवुड की ये खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा जल्द ही परदे पर नज़र आएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X