ऐश्वर्या राय बच्चन दूसरी बार हैं प्रेगनेंट, वायरल वीडियो में फैन्स का दावा एयरपोर्ट पर छिपा रही हैं बेबी बंप
इस समय बॉलीवुड में ढेरों अभिनेत्रियों के प्रेगनेंट होने की खबर हर रोज़ गपशप गली में तेज़ी से फैल जाती है। किसी का ज़रा सा वज़न बढ़ा नहीं कि तुरंत ही उनके प्रेगनेंट होने की खबर आने लग जाती है। अब इस थ्योरी का ताज़ा शिकार हैं ऐश्वर्या राय बच्चन जिन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर देखते ही फैन्स ने दावा किया है कि वो प्रेगनेंट हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इस दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे लगाए रखा जैसे कि वो कुछ छपा रही हों।

अब ये भी हो सकता है कि छुट्टियों में इंजॉय करने के बाद अपने बढ़े हुए वज़न को छिपाने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना हाथ अपने पेट के आगे रख लिया हो लेकिन इंटरनेट का दावा है कि इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपना बेबी बंप ही छिपा रही हैं।

पहले भी उड़ी है अफवाह
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन के दोबारा प्रेगनेंट होने की खबर कई बार उड़ चुकी है। पिछले साल भी वो अभिषेक बच्चन के साथ कुछ दोस्तों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने काले रंग का आउटफिट पहना था और अपने पेट के आगे हाथ रखा था जिसके बाद उन्हें प्रेगनेंट कहा जाने लगा था। लेकिन ये सारे कयास केवल अफवाह ही साबित हुए।

छिपा चुकी हैं प्रेगनेंसी
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन जब पहली बार प्रेगनेंट थीं तो उन्होंने ये बात छिपाते हुए अपनी फिल्म की शूटिंग जारी रखी थी। उस दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन कर रही थीं। जब मधुर को ये बात पता चली कि ऐश्वर्या प्रेगनेंट हैं उन्होंने तुरंत ये रोल करीना को ऑफर किया। साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म साइन करते वक्त हुए कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ते हुए मां बनने के लिए खरी खोटी भी सुनाई।

गलत एंगल से खींची गई तसवीरें
कई बार ऐश्वर्या राय बच्चन की कई ऐसी तस्वीरें बाहर आईं जिन्हें देखकर उनके प्रेगनेेंट होने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन अक्सर ही ऐश्वर्या राय बच्चन की टीम ने सारी अफवाहों को बंद करते हुए कहा कि ये केवल गलत एंगल से खींची गई तस्वीरों का नतीजा है।

पहली प्रेगनेेंसी में हुई आलोचना
पहली प्रेगनेंसी के दौरान, ऐश्वर्या राय बच्चन को अपने बढ़ते हुए वज़न के कारण काफी कुछ सुनना पड़ा था। मीडिया ने उन्हें बख्शा नहीं था और आए दिन केवल उनके वज़न पर चर्चा होती थी। लगातार मीडिया के ताने सुनने के कारण, ऐश्वर्या राय बच्चन ने बाहर आना जाना बिल्कुल कम कर दिया था। और छिप छिप कर खींची गई उनकी तस्वीरें सामने आ जाती है।

फिल्मों में की थी वापसी
इसके बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के जन्म के बाद धमाकेदार वापसी कर सबको चौंका दिया। कान्स में वो इस अंदाज़ में दिखाई दी। बहुत ही जल्दी ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पहले वाले अंदाज़ में वापस आ गईं और उन्होंने जज़्बा के साथ फिल्मों में अपनी वापसी की।

कान्स में अपीयरेंस
हर साल ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं और हर साल लोग उनके स्टाईल और कॉन्फिडेंस के मुरीद हो जाते हैं। कुछ सालों पहले, आराध्या भी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक बेहद खूबसूरत गाउन में नज़र आई थीं और दोनों ही किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक
ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन I से अपनी वापसी करने जा रही है। ये एक तमिल फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन नंदिनी नाम का किरदार निभा रही हैं जो चोला साम्राज्य की सबसे सुंदर कन्या है और इस बात का वो पूरा फायदा उठाती है साम्राज्य के कद्दावर पुरूषों को अपने वश में करने के लिए। टीज़र में ऐश्वर्या राय बच्चन केवल 2 फ्रेम में दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











