..................... Aishwarya Rai Bachchan play antagonist & Prakash Raj Replace amitabh bachchan in Ponniyin Selvan movie | 500 करोड़ी 'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म में ऐश्वर्या राय बनेंगी खलनायिका? - Hindi Filmibeat

500 करोड़ी 'पोन्नियिन सेल्वन' में ऐश्वर्या राय बनेंगी खलनायिका? अमिताभ बच्चन को इस एक्टर ने किया रिप्लेस!

करीब तीन सालों के बाद ऐश्वर्या राय नई फिल्म करने जा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म हैं ऐतिहासिक ड्रामा पोन्नियिन सेल्वन। जिसे मशहूर डायरेक्टर मणि रत्नम लेकर आ रहे हैं। पोन्नियिन सेल्वन फिल्म से नया अपडेट ऐश्वर्या राय के रोल को लेकर सामने आ रहा है।

मीडिया में जारी गॉसिप्स की मानें तो मणि रत्नम की आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय नेगेटिव रोल यानी विलेन के तौर पर नजर आ सकती हैं। ये खबरें सोशल मीडिया के मुताबिक सामने आ रही हैं। ट्विटर पर पोन्नियन सेल्वन फिल्म की कास्ट व किरदारों की एक सूची वायरल हो रही है। इस सूची में पूरी टीम के नाम हैं।

Aishwarya Rai

इस सूची के मुताबिक इस पीरियड ड्रामा में ऐश्वर्या राय खलनायिका की भूमिका निभा रही हैं। उनके नाम के आगे कैरेक्टर का नाम नंदिनी/मंदाकिनी लिखा हुआ है। साथ ही नेगेटिव रोल के बारे में जानकारी दी गई हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स की ओर से जानकारी सामने नहीं आई हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्टर्स सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय- नंदिनी और मंदाकिनी दो अलग अलग देवी के किरदारों में नजर आएंगी। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा ये बड़ी जानकारी भी सामने आ रही हैं कि अमिताभ बच्चन को साउथ स्टार प्रकाश राज ने रिप्लेस कर दिया है।

पोन्नियन सेल्वन किस पर आधारित है

पोन्नियन सेल्वन किस पर आधारित है

साल 1955 में पोन्नियिन सेल्वन एक नोवल प्रकाशित हुआ था, इसी कहानी पर अब मेगा बजट फिल्म बनाई जा रही हैं। इस काल्पनिक नोवल को तमिल भाषा में लिखा गया था। जिसे 5 भागों की किताब के रूप में बांटा गया है। जिसमें एक शक्तिशाली राजा की कहानी को पिरोया गया है। ठीक इसी तरह मणि रत्नम भी पहला भाग पोन्नियन सेल्वन के रूप में ला रहे हैं जिसका पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।

फर्स्ट लुक पोस्टर

फर्स्ट लुक पोस्टर

पोन्नियिन सेल्वन फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक पोस्टर खुद ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर किया था। जिसके ऊपर पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन लिखा था। इस फिल्म का निर्देशन रोजा, बॉम्बे और दिल से जैसी फिल्में बनाने वाले मणि रत्नम करने जा रहे हैं।

पोन्नियिन सेल्वन स्टारकास्ट

पोन्नियिन सेल्वन स्टारकास्ट

पोन्नियिन सेल्वन में ऐश्वर्या राय के अलावा प्रकाश राज, जयाराम, ऐश्वर्य लक्ष्मी, तृषा कृष्णा, कार्थी विक्रम से लेकर साउथ के कई बड़े कलाकार नजर आएँगे। एक इंटरव्यू में मणि रत्नम ने बताया था कि फिल्म की आधी से ज्यादा हिस्से की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

पोन्नियिन सेल्वन का 500 करोड़ का बजट

पोन्नियिन सेल्वन का 500 करोड़ का बजट

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पोन्नियिन सेल्वन फिल्म का 500 करोड़ का मेगा बजट है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने स्टार्स, लोकेशन, सेट से लेकर संगीत व सब कुछ बेस्ट चुना है।

ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म

ऐश्वर्या राय की आखिरी फिल्म

साल 2018 में राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या राय की फन्ने खां रिलीज हुई थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐश्वर्या राय शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X