करण जौहर की फिल्म से वापसी करेंगी ऐश्वर्या!

बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन करण जौहर की फिल्म से वापसी कर सकती हैं। अगले महीने ऐश की बेटी आरध्या एक साल की हो जायेगी ऐसे में मम्मी ऐश सिल्वर स्क्री न पर लौट सकती हैं। ऐसी खबर है कि करण जौहर पुरानी हिट फिल्म बेमिसाल की रीमेक बनाना चाहते हैं जिसके लिए वो ऐश्वर्या को अपनी फिल्म में स्टारकास्ट करना चाहते हैं।

आपको बता दें प्यार, त्याग और रोमांच से भरी फिल्म बेमिसाल पुरानी अच्छी फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी और विनोद मेहरा मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में राखी का किरदार काफी सशक्त था।

इसलिए इस दमदार किरदार को ऐश निभाये ऐसा करण जौहर सोचते हैं इसलिए वो ऐश से इस विषय में बात करना चाहते हैं। अब सबकी निगाहें मम्मी ऐश पर टिकी हुई हैं देखते हैं कि ऐश्वर्या का जवाब क्या होता है? वैसे इससे पहले भी खबर आयी थी कि ऐश्वर्या मणिरतनम की फिल्म से वापस करेंगी लेकिन बाद में वो खबर झूठी साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X