इंटरनेशनल लिंक्स टूटने से दुखी ऐश्वर्या राय
अभिनेत्री ऐश्वर्य राय जितनी अधिक लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में हैं। उतनी ही लोकप्रिय अंगरेजी फिल्मों में भी हैं। तभी तो वे कई इंटरनेशनल ब्रांड की ब्रांड एंबैस्डर भी हैं। लेकिन आज कल वह जरा दुखी दुखी नजर आ रही हैं चूंकि हॉलीवुड से उनके कई कनेक्शन टूटते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ऐश्वर्य राय द्वारा अपनाए जा रहे कैजुएल एटीट्यूड की वजह से ऐश्वर्य राय के लिंक्स टूटते जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके इंटरनैशनल मैनेजर रहे सिमोन शेफील्ड की तरफ से इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बतायी गयी है। शेफील्ड के मुताबिक उन्होंने ही ऐश्वर्य को हॉलीवुड में भी खास पहचान दिलायी थी। लॉरियल की ब्रांड एंबेस्डर भी ऐश्वर्य उनके वजह से ही हुई थी और साथ ही विनफ्रे शो में भी ऐश्वर्य को पहुंचाने का श्रेय उन्हें ही जाता था।
इसके अलावा समय समय पर मैगजीन में प्रकाशित होनेवाले आलेख व तसवीरें भी उनकी वजह से ही थी। ऐश्वर्य को अपने करियर का पहला अकादमी पुरस्कार समारोह भी शेफील्ड के संपर्क से मिली आमंत्रण की वजह से था। कई फिल्में जिनमें पैंक पैंथर भी शामिल हैं। लेकिन दोनों के रिश्तों में दरार आ गयी है। ऐश्वर्या से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार किया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं। फिलहाल सिमोन छुट्टी पर हैं वे लौट कर आयेंगे तो हम इस बारे में बात करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications