अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिजेक्ट कर, ऐश्वर्या ने फाईनल किया अगला प्रोजेक्ट, सुनकर चौंक जाएंगे
ऐश्वर्या राय बच्चन का अगला प्रोजेक्ट क्या है किसी को नहीं पता है। हाल ही में खबर थी कि मणि रत्नम की एक फिल्म में वो अपने ससुर जी अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगी और इस फिल्म में ऐश्वर्या राय निगेटिव भूमिका में होंगी। इसके अलावा वो अभिषेक बच्चन के साथ अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन करने वाली थीं लेकिन ये फिल्म उन्होंने रिजेक्ट कर दी।
अब खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से हॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है और ऐश्वर्या को ये प्रोजेक्ट पसंद आ गया है। बातचीत तय हो चुकी है और अब पेपर वर्क का काम शुरू हो चुका है जिसके बाद शायद कोई आधिकारिक घोषणा कर दी जाए।
गौरतलब है कि आराध्या के जन्म के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन ने जज़्बा के साथ बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद सरबजीत, ऐ दिल है मुश्किल, फन्ने खां, किसी भी फिल्म में उन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया। ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर के साथ हॉट सीन करने पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की।
इसके बाद ऐश्वर्या राय का नाम कई फिल्मों से जुड़ा। अजय देवगन की तानाजी, रात और दिन रीमेक, जैसमीन जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय का नाम सामने आया लेकिन ये सारी खबरें महज़ अफवाहें निकलीं। अब देखना है कि बॉलीवुड में वो कब, कहां और कैसे दिखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications