SURPRISE: कंगना नहीं, ऐश्वर्या राय करेंगी सैफ की इस फिल्म में काम!
[बॉलीवुड समाचार] ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के साथ अपने कमबैक को बखूबी जोड़ा और इस मौके को पूरा पूरा इस्तेमाल किया है। पहले तो उनकी कमबैक फिल्म जज़्बा के कुछ सीन यहां दिखाए गए। फिर ऐश्वर्या राय के अनाउंसमेंट ने कंगना रणौत के एक अनाउंसमेंट को पक्का कर दिया। और वो है सुजॉय घोष की फिल्म।
काफी दिनों से चर्चा थी कि कंगना रणौत सुजॉय घोष की फिल्म कर रही है जिसके लिए हीरो की तलाश हो रही है। फिर सैफ अली खान को इस फिल्म के लिए साइन किया गया जिसके बाद खबर आई कि कंगना रणौत कहानी फेम डायरेक्टर सुजॉय घोष की कोई फिल्म नहीं कर रही है।
[Cannes 2015: शब्दों से नहीं ऐश्वर्या राय ने खूबसूरती से चलाया सोनम पर बाण]
वहीं ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात की जिनमें ताज़ा नाम था सुजॉय घोष का। मतलब कि अगर समीकरण सही बैठते हैं तो ये वही फिल्म हो सकती है जिसमें ऐश्वर्या राय और सैफ अली खान एक साथ आएंगे।
[WOW: ऐश्वर्या राय के साथ कान्स पहुंचेंगे भारत के 1000 व्यंजन!]
गौरतलब है कि इस पेयरिंग की कोशिश करण जौहर भी ऐ दिल है मुश्किल के लिए कर चुके हैं। कम से कम ऐसी अफवाहें तो थीं। लेकिन अब वो रोल कोई और करेगा और वो कोई और शायद फवाद खान हो सकते हैं। वैसे ऐश्वर्या की सारी नई चॉइस केवल खान है....interesting...है ना!


Click it and Unblock the Notifications

