ट्वीटर पर लीक हुई ऐश और बेटी बी की तस्वीर
जब से बेटी बी बच्चन के घर में आई है हर कोई उसे देखने को बेताब है। बेताबी का आलम यह था कि शुरू में ऐश्वर्या राय बच्चन की एक तस्वीर भी शेयर की गई थी जिसमें ऐश अस्पताल में लेटी थी और अनके बाजू में एक छोटी सी बेबी थी। लेकिन बाद में उस तस्वीर का खंडन अमिताभ ने किया कि यह तस्वीर ऐश की नहीं है।
एक बार फिर ट्विटर पर एक और तस्वीर किसी ने शेयर की है उस तस्वीर में ऐश की गोद में एक बच्ची है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर बेटी बी की ओरीजनल तस्वीर है। इतना ही नहीं फेसबुक पर इसे करीब हजार लोग शेयर भी कर चुके हैं। और कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है।
वैसे कुछ लोगों का यह कहना है कि यह ऐश के भतीजे की तस्वीर है। अब सच क्या है और झूठ क्या यह तो बच्चन परिवार ही अच्छे से बता सकता है। हमें भी अब बच्चन परिवार के कमेंट का इंतजार है। ताकि सारा माजरा साफ हो सके।


Click it and Unblock the Notifications











