..................... Aishwarya Rai Bachchan And Anil Kapoor's Fanne Khan in trouble! - Hindi Filmibeat

सलमान खान के साथ टक्कर तो क्या, इस फिल्म की रिलीज भी मुश्किल में!

इस साल की शुरुआत से ही प्रोडक्शन कंपनी क्रिअर्ज की लगातार सभी फिल्म निर्देशकों के साथ अनबन की खबर सुर्खियों में है। पहले सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ', फिर जॉन अब्राहम की 'परमाणु' और अब ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खान। जी हां, अफवाहों की मानें तो ऐश्वर्या राय- अनिल कपूर- राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खां अपने प्रोड्यूर्स की वजह से मुश्किल में फंस गई है।

शाहरुख की फिल्म से भिड़ने को तैयार अक्षय कुमार, धमाकेदार क्लैश!

रिपोर्ट्स हैं कि बकाया पैसे नहीं मिलने की वजह से 'फन्ने खान' के क्रू मेंबर्स ने सेट पर आने से इंकार कर दिया है। इसी तरह के रिपोर्ट्स पहले भी आ चुके हैं जिस पर प्रोडक्शन कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

Fanne Khan

बता दें, फन्ने खां पहले सलमान खान की रेस 3 के साथ क्लैश करने वाली थी। फिर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाकर जुलाई में कर दी गई है। अभी भी फिल्म के कुछ भागों की शूटिंग बची है, जो कि क्रू मेंबर्स के नहीं आने से रुकी पड़ी है। इस फिल्म को क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रही है।

क्रू मेंबर्स का कहना है कि हमें कहा गया था कि हमारा पेमेंट मार्च की शुरुआत में कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक हमारे पास कुछ भी नहीं आया है। इसलिए अब जब तक हमारे पैसे नहीं मिलेंगे हम काम नहीं करेंगे। इन सभी ने 15 अप्रैल तक का मेकर्स को अल्टीमेटम दिया कि पेमेंट मिल जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X