..................... Aishwarya Rai and Abhishek fight at Anil Ambani party - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय और अभिषेक के बीच अंबानी की पार्टी में झगड़ा!

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच हाल ही में झगड़े के होने की खबरें सुर्खियां बना रही हैं। खबर के अनुसार हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या राय ने अनिल अंबानी की पार्टी में शिरकत की और खबर के अनुसार पार्टी के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या राय के बीच किसी बात पर मतभेद हो गया। इस झगड़े को लेकर किसी भी तरह की कंफरमेशन नहीं आई है लेकिन मीडिया के कुछ रिपोर्टरों को इस बात की खबर मिली और उन्होंने इस बात की पूरी जानकारी जानने की कोशिश भी की। लेकिन अभी तक पार्टी में मौजूद किसी गेस्ट की तरफ से इस बात पर किसी ने कंफरमेशन नहीं दी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या राय और उनकी सास यानी जया बच्चन के बीच कुछ झगड़ा चल रहा है। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन को जब किसी मीडिया पर्सन ने ऐश कहकर बुलाया तो जया बच्चन जी नाराज हो गयीं और उसके बाद ऐश्वर्या ने जया जी से कहा कि ये मीडिया वाले उन्हें तबसे जानते हैं जबसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। वो लोग उन्हें ऐश कहकर बुला सकते हैं।

लेकिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक के बीच कभी भी पब्लिकली झगड़े की खबरें नहीं आई हैं। इसलिए जब अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच झगड़े की खबरें आईं तो मीडिया वालों के साथ ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के फैंस भी इस खबर से काफी हैरान रह गये और सभी इस खबर की सच्चाई की जानने में लग गये। कुछ लोगों को यही लग रहा है कि ये सिर्फ एक अफवाह है। लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि असल में इस खबर को पीछे कुछ सच्चाई भी है कि ये सिर्फ एक अफवाह मात्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X