ऐश्वर्या राय ने रात और दिन रिमेक के लिए मांगी इनती भारी रकम..जानिए क्या हुआ आगे!
Recommended Video

2018 ऐश्वर्या राय के फैन्स के लिए काफी एक्साइटिंग साल साबित होने वाला है क्योंकि एक साल के अंतराल के बाद उनकी फिल्म फन्ने खान इस साल ईद पर रिलीज होगी। अगर आप भी ऐश्वर्या राय के फैन हैं और उनकी खबरों से अपडेट रहते हैं तो आपको पता होगा ऐश्वर्या राय को नरगिस की ऑइकॉनिक फिल्म रात और दिन की रिमेक ऑफर की गई है।
लेकिन ऐश्वर्या राय ने फिल्म के लिए बहुत ही महंगी रकम की मांग की है। जी हां ऐश्वर्या राय ने फिल्म के लिए 10 करोड़ की फीस की मांग की है।एक दैनिक अखबार की मानें तो ऐश्वर्या राय का फिल्म में डबल रोल है इसलिए इसमें अधिक तैयारी करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस प्रोजेक्ट में काफी समय लगेगा और उन्हें कुछ और फिल्में छोड़नी पड़ सकती है इसलिए ऐश्वर्या ने इतनी मोटी रकम की मांग की है।

कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि प्रोड्यूसर्स ऐश्वर्या राय की शर्त मानने को राजी हो गए हैं।ऐश्वर्या राय जल्द ही अपनी फिल्म फन्ने खास की शूटिंग खत्म कर रात और दिन के रिमेक की शूटिंग में जुट जाएंगी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा का मानना है कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय काफी मेहनत कर रही हैं और ये रकम मिलना जायज है।
आपको साथ ही ये भी बता दें कि ऐश्वर्या राय की फन्ने खान सलमान खान के साथ ईद पर क्लैश कर सकती है और ऐश्वर्या राय को सलमान खान के साथ टकराव से कोई समस्या नहीं है क्योंकि फिलहाल तो दोनों में से किसी की फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली है।


Click it and Unblock the Notifications