सलमान Vs ऐश्वर्या: एकदम पक्की BOOKING कर लीजिए, एकदम सस्ते में
ऐश्वर्या राय स्टारर फन्ने खान जब से बन रही है तब से फिल्म को लेकर कोई ना कोई विवाद खड़ा हो ही जाता है। लेकिन हद तो तब हो गई जब फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट को दीवालिया घोषित कर दिया गया है।
इसके बाद, टीसीरीज़ ने फिल्म को टेकओवर किया है और अब बस जल्द से जल्द फिल्म को रिलीज़ करने की कोशिश की जा रही है। पहले फिल्म ईद पर, सलमान खान की रेस 3 के साथ रिलीज़ होनी थी।

अब खबर है कि फिल्म 3 अगस्त को इरफान खान, दलकीर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म कारवां के साथ रिलीज़ होगी। दलकीर सलमान कन्नड़ के सुपरस्टार हैं और ये उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा।
लेकिन अगर फन्ने खान को 3 अगस्त को भी रिलीज़ होना है तो फिल्म का काम जल्द से जल्द खत्म करना होगा। अभी भी फिल्म के कुछ सीन और दो गाने शूट करना बाकी है।
टीसीरीज़ और राकेश ओम प्रकाश मेहरा मिलकर ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं और माना जा रहा है कि फिल्म का नया बजट तैयार किया गया है जिसके बाद, ऐश्वर्या राय को अपनी फीस कम करने की गुज़ारिश की गई है।
हालांकि राजकुमार राव और अनिल कपूर से भी ये रिक्वेस्ट की गई है या नहीं, ये फिलहाल किसी को नहीं पता है। अब देखना है कि ऐश्वर्या राय एक बार फिर सलमान से भिड़ पाती हैं या फन्ने खान एक बार फिर पोस्टपोन हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications