इस शहर में अभिषेक-ऐश्वर्या ने लिया नया घर..शानदार
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट खरीदा है।
उनके साथ ऐश्वर्या राय की मम्मी वृंदा राय भी हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने न्यूयॉर्क में एक नया अपार्टमेंट लिया है और वहीं पूरा परिवार छुट्टियां बिता रहा है। अभिषेक बच्चन छुट्टियों से वापस आ चुके हैं जबकि ऐश्वर्या,आराध्या और वृंदा राय इस सप्ताह तक वापस लौट सकते हैं।
[मणिकर्णिका के सेट पर चोटिल हुईं कंगना रनौत...लगे 15 टांके ]
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का दुबई में भी एक आलीशान बंगला है और मुंबई में भी अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा उन्होंने काफी घर खरीदा है। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने 2011 में फ्रेंच टाउन में एक अपार्टमेंट लिया था।

पेरिस में शादी की सालगिरह मनाने के बाद अमिताभ ने जया बच्चन को पेरिस के पास घर गिफ्ट किया था।कहा जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने ये अपार्टमेंट एक साल पहले खरीदा है। इसके बारे में सिर्फ परिवार और खास दोस्त जानते हैं।अभिषेक और ऐश्वर्या ने न्यूयॉर्क में काफी खूबसूरत और आलीशान लिया है।
भारत वापस लौटते हीं अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को फाइनल करेंगे। अभिषेक बच्चन जेपी दत्ता की पलटन में नजर आएंगे। ऐश्वर्या राय भी फेनी खान साइन कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications