टीवी पर चूमते दिखे ऐश-अभि
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने ओपरा विनफ्रे शो में एक दूसरे को चूम कर तहलका मचा दिया है। अभी तक किसी भी बॉलीवुड जोड़े ने खुलेआम ऐसा नहीं किया है लेकिन ओपरा ने उनसे ऐसा करवा ही दिया।
शो में ऐश भारतीय नारी की परंपरागत परिधान में आई थी। शो में दोनों ने भारतीय संस्कार, नियम, परंपरा के बारे में खुलकर बात की। अभि ने शो में यह भी बताया कि उन्होने कैसे होटल की बालकनी में ऐश को अपने प्रेम का इजहार किया था।
इस शो में ऐश पहले भी आ चुकी है पहले अकेले आई थी इस बार अपने पति के साथ आईं। ओपरा के साथ दोनों ने काफी मौजमस्ती की।
abhishek bachchan aishwarya rai अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय ओपरा विनफ्रे शो टीवी kiss oprah winfrey show tv


Click it and Unblock the Notifications