ऐश ने मां बनकर लोगों का भरोसा खोया
मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन को ऐश्वर्या राय बच्चन के मां बनने की खबर से तगड़ा झटका लगा था। शायद बॉलीवुड में मधुर उन लोगों की लिस्ट में होंगे जो ऐश के मां बनने वाली खबर से खुश नहीं होंगे। एक तो उनकी फिल्म हिरोईन अधर में अटक गयी थीं वहीं दूसरी ओर फिल्म के एडवांस को लेकर पंगा हो गया था हालांकि बच्चन बहू ने मधुर की पाई-पाई लौटा दी थी लेकिन मधुर थे कि उन्होंने तिल का ताड़ बना दिया था।
जिसके बाद से पैसों के मामले में बच्चन परिवार के प्रति लोगों का भरोसा कुछ कम हो गया है, ऐसा प्रतित होता है। तभी तो राजकुमार संतोषी भी बच्चन के घर अपने बकाया पैसा लेने पहुंच गये।
दरअसल राजकुमार संतोषी ने भी अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय को लेकर लेडिज एण्ड जेंटलमैन फिल्म बनाने की सोची थी जिसके लिए उन्होंने अभिषेक और ऎश्वर्या राय को 25-25 लाख रूपए दिए थे। जब संतोषी को लगा कि ऎश के प्रेगनेंट होने के कारण फिल्म पूरी नहीं हो पाएगी तो वह अपना पैसा मांगने अभिषेक के घर पहुंच गए।
खैर बच्चन परिवार धोखेबाजी तो करता नहीं है इसलिए अभिषेक ने तुरंत बिना एक मिनट गंवाये 50 लाख रूपए संतोषी को लौटा दिए। संतोषी ने खुद इसकी पुष्टि की है और कहा है कि जब ऐश पूरी तरह से काम करने लगेंगी तो वो फिर से अपनी फिल्म बनायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
