PICS: अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय फिर से साथ.. लेकिन कुछ अलग है नजारा!
कुछ ही दिनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था। जी हां, मौका था ऐश की फिल्म सरबजीत के प्रीमियर का जहां अभिषेक कुछ उखड़े उखड़े मिजाज़ में नजर आए।
इतना ही नहीं, बल्कि मीडिया के सामने अभिषेक का बुरा बर्ताव भी सुर्खियों में रहा। दरअसल, प्रीमियर के बाद मीडिया के बुलाने पर अभिषेक ऐश्वर्या राय के साथ तस्वीरें खिंचाने पहुंचे लेकिन जब मीडिया ऐश को लेफ्ट- राइट पोज देने को कह रही थी.. जब अभिषेक ने अचानक ही कहा- इन्हीं का लो.. और वहां से हाथ झटककर निकल गए।
[#VeryBad: जब अभिषेक बच्चन ने किया ऐश्वर्या राय को शर्मिंदा]

कोई शक नहीं कि अभिषेक का यह बर्ताव ऐश्वर्या राय को बिल्कुल पसंद नहीं आया.. और यह उनके चेहरे से साफ झलक आया। हालांकि बाद में खबर सामने आई कि अभिषेक गुस्से में नहीं थे, बल्कि वे ऐश का लाइमलाइट नहीं छीनना चाहते थे।
वैसे तो हमें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ था, लेकिन सरबजीत के स्पेशल प्रीमियर फिर से यह कपल साथ दिखे। जहां अभिषेक कार चला रहे थे और ऐश बगल सीट पर मुस्कुराते बैठी थीं। दोनों यहां काफी खुश दिख रहे थे। उम्मीद है फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications