मिल ही गया बेटी बी को नाम, अमिताभ करेंगे सार्वजनिक
तीन महीनों की मशक्कत के बाद आखिरकार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी को उसका नाम मिल ही गया। खबर है कि 'बेटी बी' के नाम की शुरुआत अ और आ अक्षर से होती है लेकिन अभी भी उसके नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
पापा अभिषेक ने भी अपनी बिटिया के लिए नाम खोज लेने की बात स्वीकार कर ली है। वो कहते हैं कि हां हमने नाम खोज लिया है। जल्द ही यह नाम आप सबको पता चल जाएगा। लेकिन उसकी तस्वीरें नहीं दी जाएंगी हा ये बात अलग है कि आप उसे कहीं आते जाते देख सकते हैं। तो कोई बात नहीं लेकिन बेची की तस्वीर शेयर करना मुझे सहीं नहीं लगता।
साथ ही जुनियर बच्चन ने यह भी कहा कि हम नामकरण जैसी सेरेमनी में विश्वास नहीं करते इसलिए ऐसा कोई भी घर में नहीं किया जाएगा। खबर है कि अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन जैसे ही यहां से डिस्चार्ज होते हैं वो अपनी पोती का नाम सार्वजनिक कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications