किस ने बोला कि ऐश-आमिर फिल्मों में साथ-साथ?

जिन 20 फिल्मों का जिक्र हो रहा था उनमें कुछ तेलगू फिल्में भी शामिल थीं। कहा जा रहा था कि हिंदी फिल्मो में वापसी उनकी यशराज बैनर की फिल्म से होगी जिनमें उनके हीरो होंगे आमिर खान।
जिससे सबको लगने लगा था कि फिल्मों में ऐश की धमाकेदार वापसी होने वाली है, आमिर को सफलता की गारंटी माना जाता है ऐसे में अगर ऐश की वापसी आमिर के साथ होती है तो भला इससे सफल वापसी के और क्या हो सकती थी?
लेकिन ऐश्वर्या ने इन सारी बातों का खंडन कर दिया है। उनकी ओर से साफ कहा गया कि ना तो उन्होंने इस साल इतनी फिल्में साइन की है और ना ही वो आमिर खान के साथ आ रही है।
यह सारी अफवाएं हैं। वो फिल्में करेंगी लेकिन कब अभी वो इस बारे में विचार कर रही हैं। आपको बता दें कि आमिर खान और ऐश्वर्या राय की अभी तक साथ में कोई फिल्म नहीं आयी है, हालांकि दोनों ने अरसा पहले पेप्सी का विज्ञापन साथ में किया था।


Click it and Unblock the Notifications











