ऐश्वर्या के मां बनने से मधुर भंडारकर परेशान!

जिन्होंने कान फिल्म सामरोह में बड़ी ही बुलंद आवाज में ऐलान किया था कि उनकी आने वाली फिल्म हिरोईन की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन होगी। अब अगर ऐश मां बनने जा रही है तो मधुर फिल्म बीच में अटक सकती है। वैसे कहा जा रहा है कि मधुर अपनी आने वाले 45 दिनों में ही अपनी शूटिंग पूरी कर लेगें। और ऐश का बढ़ा ऱीयल वजन उनकी फिल्म में काम आ जायेगी क्योंकि उनकी फिल्म में वो हिस्सा फिल्माया जा रहा है जिसमें मधुर की हिरोईन अवसाद में चली जाती है और बहुत सारी दवाईयों का सेवन करने लगती है जिससे कि वो मोटी हो जाती है।
खैर ये सारी बातें कयास हैं, जिनका पूरा होना अभी बाकी है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो वाकई में जहां बच्चन परिवार अपने नन्हें मेहमान के आने की खुशियां मना रहा है वहीं मधुर साहब घर में बैठकर उस घड़ी को कोस रहे होंगे जिस समय उन्होंने ऐश को अपनी फिल्म के लिए साईन किया होगा।


Click it and Unblock the Notifications