क्या ऐश करेंगी फिल्मों में वापसी!

ऐसा नहीं है कि इससे पहले भी लोग उनसे मिलने नहीं आए होंगे, ऐश्वर्या से मिलने हर रोज बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक आते हैं ताकि वो पता कर सके कि ऐश पर्दे पर कब तक वापसी करेंगी। वैसे भी ऐश ने राज कुमार संतोषी को उनकी आने वाली फिल्म लेडीस एंड जेंटल मैन के लिए प्रॉमिस किया है।
हो सकता है ऐश अपने घर में खुशखबरी सुनाकर बॉलीवुड को भी ये गुड न्यूज जल्द दे दें कि वह एक बार फिर से बॉलीवुड के लाइट्स को फेस करने को तैयार हैं। हां ये हो सकता है कि उन्हें अभी काफी समय लग जाए।
संतोषी तो अभिषेक और ऐश दोनो को फिल्म मे साथ में लेना चाहते हैं, और संजय लीला भंसाली ने ऐश को लेकर कुछ अलग ही प्लान बना लिया है। खैर जो भी हो हम तो यही चाहेंगे ऐश पहले आप अपने घर आने वाले मेहमान के साथ बहुत सारा वक्त गुजारें उसके बाद आराम से सबको हाय हैलो कहें...


Click it and Unblock the Notifications