ऋतुपर्णो संग दोबारा काम करने की इच्छुक ऐश्वर्या

By Jaya Nigam

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कहती हैं कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ऋतुपर्णो घोष के साथ दोबारा काम करने के अवसर तलाश रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे ऋतु दा के साथ काम करना पसंद है। यह एक बेहतरीन अनुभव था। मुझे 'चोखेर बाली' में अपनी बिनोदिनी की भूमिका बेहद पसंद है।

'रेनकोट' में भी उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं दोबारा उनके साथ अनुभव लेना चाहती हूं। अब तक मेरी व्यस्तताओं की वजह से मैं ऐसा नहीं कर सकी।" ऐश्वर्या ने रविवार को 'गुजारिश' के प्रचार के दौरान यह बात कही। 'चोखेर

बाली' में ऐश्वर्या ने एक युवा और खूबसूरत विधवा बिनोदिनी की भूमिका की है जिसे एक विवाहित व्यक्ति महेंद्र (प्रोसेनजीत चटर्जी) से प्रेम हो जाता है।
फिल्म की कहानी बिनोदिनी, महेंद्र, महेंद्र की पत्नी आशालता (राइमा सेन) के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को

2004 में बांग्ला की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था। 'रेनकोट' दो प्रेमियों नीरू (ऐश्वर्या) और मनु (अजय देवगन) की कहानी है जो दुर्भाग्य से अलग हो जाते हैं। इस फिल्म को 2005 में हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

ऐश्वर्या कहती हैं, "ऋतुदा बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्होंने कई विषयों पर मेरे साथ चर्चा की है। हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में हमारी मुलाकात हुई थी। उन्होंने मुझसे पूछा था कि हम दोबारा साथ में काम कब करेंगे। मैंने कहा कि आप जब कहें।" ऐश्वर्या कहती हैं कि वह पिछले दो साल के दौरान बहुत व्यस्त रही थीं लेकिन अब ऋतुपर्णो के साथ काम करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X