ऐश्वर्या के नखरों से परेशान संजय दत्त

हाल ही में खबर आयी है कि फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने की तैयारी में संजय दत्त जुट चुके हैं। वे फिल्म में निर्माता के साथ अहम भूमिका भी निभानेवाले हैं। फिल्म में पुराने सत्ते पे सत्ता की नायिका हेमा मालिनी थी और हेमा मालिनी का यह किरदार अभिनेत्री ऐश्वर्य को ऑफर किया गया है। निर्देशक सोहम ने उन्हें पूरी कहानी भी सुनाई है। कहानी सुन कर ऐश्वर्य ने इसमें दिलचस्पी भी जगाई है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
स्क्रिप्ट सुने उन्हें बहुत दिन हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने निर्देशक को अब तक न हां कहा है और न ही न कहा है। इसके निर्देशक का कहना है कि ऐश्वर्य ने वादा किया था कि वह जल्द ही जवाब दे देगी। लेकिन अब खबर न मिल पाने की वजह से वे किसी और अभिनेत्री के पास भी नहीं जा पा रहे हैं। इससे उनकी परेशानी बढ़ गयी है। लेकिन इससे मैडम ऐश्वर्य को कोई फर्क नहीं पड़ता, वह तो सुपरस्टार हैं। नखरे दिखाना तो उनका धर्म है न।


Click it and Unblock the Notifications