अब बच्चन बहू ऐश्वर्या हुई कपूर खानदान की लाड़ली करीना से नाराज

और अब खबर आ रही है कि बच्चन बहू भी एक्ट्रेस करीना कपूर से नाराज हो गयी हैं। इसका कारण है बेबो का मधुर की फिल्म 'हीरोईन' में काम करना जिसे पहले ऐश कर रहीं थीं लेकिन प्रेगनेंसी के कारण हीरोई में काम नहीं कर सकीं।
इस फिल्म के लिए लगभग 8 दिनों तक काम करने के बाद भी ऐश ने इस फिल्म के लिए लिया गया साइनिंग अमाउंट का चेक लौटा दिया है। बाद में फिल्म के निर्माताओं को यह नोटिस भेजा कि वे उनके किसी भी फोटो का इस्तेमाल न करें।
अब हम ऐश के नाराजगी की असली वजह बताते हैं ऐश को ऐसी बात पता चली है कि करीना सबको यह कह रही हैं कि 'मधुर और फिल्म निर्माता कंपनी मुझे इस फिल्म में लेना चाहते थे। यह फिल्म वास्तव में मेरे लिए ही लिखी गई है।'
हम आपको बता दे कि करीना ने इस फिल्म के लिए 8 करोड़ रूपए लिए हैं, साथ ही फिल्म के मुनाफे में भी उनका हिस्सा होगा। खैर जो भी बात हो लेकिन बेचारे मधुर ने किसी का क्या बिगाड़ा है कि उनका हीरोईन का काम ही अटक के रह गया।


Click it and Unblock the Notifications