ऐश पर फिदा हुए रजनीकांत
ऐश्वर्या राय ने अपनी खुबसूरती और बुद्धिमत्ता से बड़े-बड़े अभिनेताओं को प्रभावित किया है। हाल में उनका जादू दक्षिण सुपरस्टार रजनीकांत पर चला।
ऐश्वर्या और रजनीकांत तमिल फिल्म एंधीरन में काम कर रहे है। पहले ऐश्वर्या राय के संवाद के लिए किसी और के आवाज की मदद ली जाने वाली थी लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने खुद अपने संवाद तमिल में बोलने का निर्णय किया और तमिल सीखने लगी। ऐश ने बहुत जल्दी तमिल सीख ली।
रजनीकांत ऐश के इस काम से काफी प्रभावित हो गए और काफी तारिफ की।
गौरतलब हो कि ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए रजनीकांत ने काफी इंतजार किया है।


Click it and Unblock the Notifications