क्या ऐश्वर्य भी चुनाव मैदान में?

समाजबादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह से बच्चन परिवार का काफी प्रगाढ रिश्ता रहा है। अमिताभ उनके बड़े भाई के समान है। अमिताभ की पत्नी और ऐश्वर्य की सास जया बच्चन इसी पार्टी की टिकट पर विजयी होकर संसद सदस्य बनी है।
आजकल इस पार्टी द्धारा ज्यादातर फिल्मी कलाकारों को वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। अभी यह पार्टी संजय दत्त को लेकर चर्चा में है क्योंकि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारने की संभावना बन रही है।
यही नही इस पार्टी द्धारा लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी को भी चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। इसके अलावा एक और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन से भी बातचीत चल रही है।
खैर ऐश्वर्य चुनाव में उतरती है कि नही यह आने वाले दो तीन महीनों में तय हो जाएगा।
aishwarya rai atal behari vajpayee अटल बिहारी वाजपेयी अमर सिंह ऐश्वर्या राय बच्चन जया बच्चन बालीवुड संजय दत्त संसदीय चुनाव समाजबादी पार्टी jaya bachchan samajwadi party sanjay dutt


Click it and Unblock the Notifications