सलमान के डांस पर ऐश ने बजायी ताली
ये बिल्कुल सच है। सलमान डांस कर रहे थे। सब की आंखें उन पर टिकी हुईं थीं। पूरी ऑडिएंस सलमान के डांस में खोयी हुई थी। ऐश भी इसी ऑडिएंस के बीच ताली बजा-बजा कर सलमान का डांस एंजॉय कर रहीं थीं। और ये सब सपना नहीं सच था। पता नहीं सलमान की लाइफ में ऐश से ब्रेकअप के बाद इससे ज्यादा खुशी का मौका कभी आया या नहीं। लेकिन इस नजारे के गवाह ऐश के साथ बैठे अभि भी बने।
ये मौका नोकिया स्टार स्क्रीन एवॉर्ड्स का था। इस प्रोग्राम के दौरान सलमान ने स्टेज पर डांस किया। सलमा न का डांस इतना बेहेतरीन था कि वहां मौजूद हर शख्स एंजॉय कर रहा था। उसी शो में ऐश-अभि भी बैठे हुए थे। पहले तो ऐश को भी अजीब लगा होगा लेकिन सलमान के डांस ने ऐश का भी दिल जीत लिया। ऐश को भी सलमान के शानदार डांस पर ताली बजानी पड़ी।
वैसे सलमान और ऐश का आजकल अक्सर सामना हो रहा है। इससे पहले हाल ही में सलमान कैट और ऐश दोनों के साथ एक साथ टकरा गए थे। उससे पहले सलमान का सामना ऐश से फिल्म स्टूडियो पर हो गया था। दोनों अपनी-अपनी फिल्मों के सिलसिले में स्टूडियो में आए हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











