अभिषेक के लिए जी जान से प्रचार में जुटीं ऐश्वर्या
बच्चन फैमिली की आदर्श बहू ऐश्वर्या ने अपनी ससुराल के सारे आदर्श हूबहू अपना लिए हैं। बच्चन परिवार का आपसी प्रेम जगजाहिर है। पूरी फैमिली हर कहीं अपने घर के बाकी सदस्यों को सपोर्ट करते ही नजर आती है चाहे उनकी कितनी भी आलोचना क्यों ना हो। केबीसी में अमिताभ तो अपने बेटे की फिल्म खेलें हम जी जान से का प्रचार कर नहीं पाए अब अमिताभ की ये बेबसी ऐश्वर्या से नहीं देखी गई इसलिए उन्होने अभिषेक की डूबती नैया की पतवार अपने हाथों में ले ली है।
खेलें हम जी जान से इस साल अभिषेक की दूसरी फिल्म है। इससे पहले आई रावण में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों साथ थे लेकिन फिल्म मणिरत्नम के निर्देशन में भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। फिल्म के फ्लॉप होने का गुस्सा अमिताभ ने मणिरत्नम पर उतारा कि उन्होने फिल्म के प्रोमो में अभिषेक को काफी बुरा दिखाया। शायद इसीलिए अमिताभ खेलें हम जी जान से के प्रचार के लिए बेकरार थे पर ये मौका भी किसी कारणवश उन्हे नहीं मिल पाया।
ऐश्वर्या अब खेलें हम जी जान से के लिए कमर कस कर प्रचार में जुट गईं हैं। वह शर्माते हुए कहती हैं कि मैं यहां पर (प्रचार के लिए)
अभिषेक के लिए हूं। वैसे सूत्रों के मुताबिक गोवारिकर बच्चन परिवार के अच्छे दोस्त हैं और उन्हे भला इस बात से क्यों दिक्कत होगी कि ऐश उनकी फिल्म के लिए प्रचार कर रही हैं। ये तो गोवारिकर के लिए फायदे का सौदा है, एक के साथ एक फ्री जैसा। सही कहा ना?


Click it and Unblock the Notifications











