ऐश्वर्या अपना बेबी बम्प किसी भी मैग्ज़िन में नहीं दिखाएंगी

इससे पहले जब अभिषेक और ऐश की शादी हुई थी उस समय भी बच्चन परिवार ने मीडिया को नहीं बुलाया था। अब बच्चन बहू भी उन्ही के रास्तों पर चल रहीं है और उन्होंने मैग्ज़िन वालों को अपना व्यक्तिगत मामला बताते हुए फोटो खिचवाने के लिए साफतौर पर मना कर दिया है।
हम आपको बता दें कि इससे पहले हॉलीवुड की ब्रिटनी स्पीयर्स और क्रिस्टीना भी अपने बेबी बम्प मैग्ज़िन के लिए दे चुकी हैं। उन्ही की राह पर चलते हुए बॉलीवुड की कोंकणा सेन शर्मा, तारा शर्मा, और मंदीरा बेदी ने भी अपने बेबी बम्प का फोटोशेसन करवाया था।
लेकिन ऐश के मामले में ऐसा लगता है कि बिग बी की ये आदर्श बहु किसी भी मैग्ज़िन के कवर के लिए प्रेगनेंट मॉडल नही बनना चाहती।


Click it and Unblock the Notifications