अब बच्‍चा चाहते हैं ऐश-अभि

By Staff

लग रहा है कि ऐश्‍वर्या और अभिषेक बच्‍चन अपना परिवार बढाने की सोच रहे है। ऐश्‍वर्य के बढते वजन को देखकर लोगों को लग रहा है कि मां बनने वाली है क्‍योंकि आजकल दोनों हमेशा बच्‍चों के बारे में बात करते रहते है।

खैर उनकी शादी के कुछ महीनों बाद भी कुछ इसी तरह की खबरे उड़ी थी कि ऐश्‍वर्या मां बनने वाली है लेकिन तब ऐसा कुछ नही हुआ था। लेकिन अब ऐश ने मीडिया से कहा कि वे दोनों बच्‍चे के बारे में सोचने लगे है।

अब लगता है कि ऐश खुद चाहने लगी है कि उनका परिवार बढे। वैसे भी उनके सास व ससूर अमिताभ और जया को लगता है कि आंगन में कोई बालक खेले।

ऐश और अभि की शादी हुए दो साल बीत चुके है। मीडिया ने शादी के समय यहां तक कह डाला था कि शादी के बाद ऐश का करियर समाप्ति पर है क्‍योंकि जया बच्‍चन ने भी अमिताभ से शादी करने के बाद अभिनय से सन्‍यास ले लिया था और घर गृहस्‍थी में लीन हो गई थी।

लेकिन ऐश ने शादी के बाद अपने अभिनय करियर को जारी रखते हुए जोधा अकबर जैसी एक हिट फिल्‍म देकर लोगों के मुंह पर ताले लगा दिए। यही नही हालीवुड की फिल्‍म पिंक पैंथर से ऐश को विदेशी फिल्‍मों में काम करने के ऑफर आ रहे है। लेकिन करियर के इस मोड़ पर ऐश का बच्‍चों के प्रति प्रेम का उमड़ना कुछ बातो की ओर इशारा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X