हिमेश की फिल्म में ऐश-अभी, सलमान हैरान-परेशान

बॉलीवुड में सबको पता है कि संगीतकार हिमेश रेशमिया का गॉड फा़दर कौन है? सही बताया आपने कि उनका गॉडफादर और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं, जिन्होंने हिमेश को संगीतकार के रूप में पहला ब्रेक अपनी फिल्म तेरे नाम में दिया था। फिल्म सुपरहिट हुई और हिमेश रेशमिया की चांदी हो गयी लेकिन कहते हैं ना कि सफलता को पचापाना भी हर किसी के बस में नहीं होता सो हिमेशा साहब के साथ भी यही हुआ।

हिमेश को लगा कि अगर संगीतकार औऱ गायक के रूप में उनकी गाड़ी चल गयी है तो आगे भी उनकी गाड़ी हीरो के रूप में चल निकलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दर्शकों ने हिमेश को बतौर हीरो बुरी तरह नकार दिया जिसकी वजह से संगीतकार और गायक के रूप में भी हिमेश की गाड़ी पटरी से डगमगाने लगी जिसे एक बार फिर से सलमान खान ने ही संभालाऔर अपनी फिल्म बॉडीगार्ड में ब्रेक दिया। फिल्म तो माशाअल्लाह सुपरहिट हुई और हिमेश की पुरानी रंगत वापस ले आयी।

लेकिन एक बार फिर से हिमेश मियां बड़ी गुस्ताखी करने जा रहे हैं। खबर है कि संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया साल 1983 की हिट फिल्म मासूम की रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने लीड रोल के लिए अभिषेक बच्चन और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय को एप्रोच किया है।

आप समझ सकते है कि अगर इस खबर के बारे में सलमान को पता चलेगा तो उनका क्या हाल होगा और वो हिमेश का क्या हाल करेंगे? वैसे ऐश-अभिषेक की ओर से इस बारे में हां नहीं कही गयी है। देखते हैं कि उनका जवाब क्या होता है?

आईये आपको बताते हैं इस मसले से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X