अभी और ऐश की बेटी बी को मिला नाम 'आराध्या'
बॉलीवुड से खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की चार महीने की लाड़ली बेडी बी आखिरकार नाम मिल ही गया है। कहा जा रहा है कि बेटी बी का नाम आराध्या बच्चन रखा गया है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि इस नाम का रजीस्टर्ड भी करवाया गया है।
वैसे अभी तक बच्चन परिवार की तरफ से इस नाम को लेकर कोई पुष्टी नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की माने तो बेटी बी का नाम आराध्या रखा गया है। जन्म के समय से ही बच्चन परिवार के फैन्स यही जानने के लिए बेताब नजर आ रहे थे कि आखिर बेटी बी का नाम क्या रखा जाएगा।
खबर थी कि अभी और ऐश चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम आ यानि 'Aa' से रखा जाए। अब अगर आराध्या नाम फाइनल कर दिया गया है तो यह बेहद ही खुशी की बात है। अब देखते हैं कि बच्चन परिवार की तरफ से इस नाम पर कोई मुहर लगती है या फिर इसे भी नकार दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











