..................... Aisha’s gain, Love Sex Aur Dhoka’s loss | Amrita Puri | Love Sex Aur Dhoka |लव सेक्स और धोखा के नुकसान से आयशा को फायदा - Hindi Filmibeat

LSD के नुकसान की भरपाई करेगी "आयशा'!

amrita-puri
कहते हैं कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है, और शायद ऐसा ही कुछ हुआ फिल्म अभिनत्री अमृता पुरी के साथ। फिल्म अभिनेत्री अमृता पुरी सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'आयशा" में महत्वपूर्ण भूमिका‍ निभा रही हैं और इस फिल्म के लिए उन्हें चर्चित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा" छोड़ना पड़ी थी।

अमृता कहती हैं 'मैंने 'आयशा" के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गई। डेट्स भी फाइनल हो गई। इसी दौरान मुझे 'लव सेक्स और धोखा" के निर्देशक दिबाकर बैनर्जी का फोन आया और उन्होंने कहा कि मैं उनकी फिल्म के लिए सिलेक्ट हो गई हूँ।'

देखें : आयशा की तस्वीरें

दरअसल 'आयशा" के पहले अमृता ने 'लव सेक्स और धोखा" के लिए ऑडिशन दिया था। अमृता को लगा कि उन्होंने अच्छी एक्टिंग नहीं की है और उनका सिलेक्शन नहीं होगा। वे कहती हैं 'मैं अपनी सबसे बड़ी आलोचक हूँ। 'एलएसडी" के ऑडिशन के दौरान ही मुझे लगा कि मैंने अच्छा नहीं किया है। मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरा चयन होगा।'

जब दिबाकर का फोन आया तो अमृता ने डेट्स एडजस्ट करने की कोशिश की, लेकिन वे केवल एक ही फिल्म कर सकती थीं। चूँकि वे आयशा को पहले डेट्स दे चुकी थीं इसलिए उन्हें 'एलएसडी" छोड़ना पड़ी। इसका उन्हें अफसोस भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X