मोहनजोदड़ो #NewTrailer: कोई एक ही गलती दो बार कैसे कर सकता है?
एक ही बेवकूफी अगर कोई बार बार करे तो उसे आप क्या कहेंगे? आशुतोष गोवारिकर। पहले तो उन्होंने मोहनजोदोड़े के नाम पर 3 मिनट का एक अजीब सा ट्रेलर दिखाकर हमें ये यकीन दिलाने की कोशिश की थी कि ईसा और बुद्ध से पहले एक सिंधु घाटी सभ्यता थी जो ऐसी दिखती थी।
[#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]
बहरहाल, लोगों ने ट्रेलर के खिलाफ काफी विरोध जताया, इतिहास का मज़ाक उड़ाने के लिए गोवारिकर को आड़े हाथों लिया, ट्विटर पर जमकर उनकी क्लास ली, लेकिन फिर लोग शांत हो गए। बात आई गई हो गई। देखिए फिल्म का नया ट्रेलर यहां -
लेकिन जनाब, आप यकीन मानिए आशुतोष गोवारिकर, अलग ही किस्म के इंसान है। उसी ट्रेलर से, जिसका इतना मज़ाक उड़ाया उन्होंने एक और छोटा ट्रेलर बनाया, उसमें दो चार और एक्शन सीन डाले और एक बार फिर नया ट्रेलर बनाकर रिलीज़ कर दिया।
[मोहनजोदड़ो का पूरा एल्बम हो चुका है रिलीज़, तसल्ली से सुन लीजिए]
उन्होंने सोचा कि इस ट्रेलर की खासियत ऋतिक हैं और लोग उनकी इस कारीगरी पर तालियां ठोकेंगे। लेकिन गोवारिकर साहब, पिछली बार भी लोगों को दिक्कत ऋतिक से नहीं थी, बल्कि आपकी पूरी फिल्म से थी जो अपने पहले लुक से किसी को पसंद नहीं आ रही है। और इस बारे में अब कुछ किया नहीं जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications


