#ProofPics: सलमान पर रखी है ऐसी नज़र....कि पलक ना झपके

सलमान खान को बच्चों से कितना प्यार है ये तो सबको पता है। लेकिन जब बच्चे घर के हों तो प्यार और खास हो ही जाता है। ऐसा ही कुछ सलमान और उनके भांजे आहिल के बीच है।

आहिल मामू को देखना शुरू करते हैं तो पलक ही नहीं झपकाते। और सलमान उनकी इसी अदा पर बिल्कुल फिदा हो जाते हैं कि नन्हा भांजा उन पर पूरी नज़र रखे हुए है।

ahil-salman-khan-cute-photos

सलमान खान बच्चों के फेवरिट हो जाते हैं और बच्चे सलमान खान के फेवरिट हो जाते हैं। इन दो बातों में कोई शक नहीं है। लेकिन हाल ही में अर्पिता खान ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं कि ऐसा लगा कि सलमान खान हमेशा बच्चे ही हैं।
[प्रियंका चोपड़ा को टुकुर टुकर देखता रह गया सलमान का आहिल!]

दरअसल, ये तस्वीरें हैं अर्पिता के बेटे आहिल और सलमान के एक जैसे एक्सप्रेशन वाली। यानि कि जुड़वा फोटो। कोई भी देखकर जुड़वा का सीक्वल बना दे इतनी सेम टू सेम तस्वीरें। अंग्रेज़ी में Twinning कहते हैं जिसे।

गौरतलब है कि आहिल आजकल सलमान खान की आंखों का तारा बने रहते हैं। वैसे होता भी है, घर का जो सबसे छोटा बच्चा होता है उसे सबसे ज़्यादा प्यार और दुलार मिलता ही है। और आहिल कितने चंचल हैं ये तो आप इन तस्वीरों से भी पता कर सकते हैं।

लेकिन इन तस्वीरें को देखकर वाकई लगता है कि सलमान खान और आहिल बिल्कुल एक जैसे हैं। वैसे हाल ही में आहिल मामूजान से मिलने ट्यूबलाइट के सेट पर भी पहुंचे थे।

सलमान की सबसे क्यूट तस्वीरें तो यही हैं, सलमान खान और आहिल की सेम टू सेम तस्वीरें। जिन्हें देखकर आपका दिन बन जाएगा और शायद आपको भी आईडिया लग जाए कि आपको भी अपने घर के बच्चों के साथ ऐसी तस्वीरें खिंचवा लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X