करीना के फैन्स के लिए गुड न्यूज..करण जौहर के साथ अगली फिल्म फाइनल!
करीना कपूर को बैक टू बैक फिल्में मिल रही है। जी हां वीरे दी वेडिंग के बाद उन्हें एक और करण जौहर की फिल्म मिल गई है।
करीना कपूर के चाहे प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहना हो या तैमूर के होने के बाद उन्होनें दिखा जाए कि प्रेग्नेंसी को कैसे लेना चाहिए। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान रैम्म वॉक किया, विज्ञापन की और अब वापस अपने काम पर भी लौट आई हैं। करीना कपूर वीरे दी वेडिंग में काम कर रही हैं।
['सुपरहीरो' अंदाज में वापसी करेंगे ये स्टार...बैक टू बैक मिली 4 फिल्में! ]
खबरों की माने तो करीना कपूर वीरे दी वेडिंग के बाद अब धर्मा प्रोडक्शन यानि करण जौहर की प्रोडक्शन के साथ अगली फिल्म कर सकती हैं जो पूरी तरह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म लगभग फाइनल है।

जाहिर है करीना कपूर करण जौहर की बहुत ही अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने अगर फिल्म ऑफर किया होगा तो कोई अच्छी फिल्म होगी। हालांकि करीना कपूर की धर्मा प्रोडक्शन के साथ आखिरी फिल्म 4 साल पहले गोरी तेरे प्यार में आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
फिलहाल तो करीना कपूर का पूरा ध्यान वीरे दी वेडिंग पर है जिसे सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें सोनम कपूर और करीना कपूर दोनों ही लीड रोल में हैं और इसके अलावा स्वरा भास्कर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications