अक्षय कुमार का एक्शन धमाका- इस निर्देशक के साथ जबरदस्त फिल्म फाइनल!
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 2018 के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह स्टारर इस धमाकेदार एक्शन फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। लेकिन बता दें, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी सिंबा की रिलीज से पहले ही अपनी अगली फिल्म की तैयारी भी कर रहे हैं। और उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए फाइनल किया है एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार को।
2.0 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- अक्षय कुमार की फिल्म अभी से HOUSEFULL
कोई शक नहीं कि रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी को एक साथ देखना जबरदस्त सरप्राइज होगा। रोहित अपनी खास तरह की एक्शन- कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.. और अक्षय कुमार दोनों ही फील्ड में माहिर है। सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्ट अक्षय कुमार की यह फिल्म मई- जून 2019 तक फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि 2020 में रिलीज होगी।

यह भी माना जा रहा है कि इस फिल्म की वजह से ही अक्षय कुमार ने हेरा फेरी सीक्वल को थोड़ा पीछे ढ़केल दिया है। फिलहाल हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट पर काम ही चल रहा है। लिहाजा, अक्षय पहले ये फिल्म पूरी करेंगे। आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो अक्षय बैक टू बैक अपने फैंस को सरप्राइज करने वाले हैं। 2.0 से लेकर हाउसफुल 4 तक.. अक्षय अलग अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications