'शुद्धि' के बाद इस सीक्वल को भी सलमान ने किया रिजेक्ट!
[गपशप] सलमान खान ने करण जौहर की 'शुद्धि' क्या छोड़ी.. फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस भी हैरान रह गए। अब एक बार फिर खबर आ रही है कि सलमान फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में भी एंट्री नहीं लेना चाह रहे हैं। बता दें, यह सलमान की ही हिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल है।

हालांकि फिल्म के मेकर्स अभी भी सलमान को फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं। लेकिन सलमान के पास डेट्स की कमी है। सलमान लगातार फिल्मों में उलझे हुए हैं।
बोनी कपूर 2005 में आई अपनी फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल अब शुरू करना चाहते हैं। लेकिन सलमान के न होने से सीक्वल में मुश्किलें आ सकती हैं, क्योंकि सलमान फिल्म का मुख्य हिस्सा थे। मेकर्स एक साल से सलमान के डेट्स का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सल्लू मियां बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और सुल्तान जैसी प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं।
कुछ ही दिनों पहले घोषणा की गई है कि सलमान खान की फिल्म 'किक' का सीक्वल 'किक-2' 2017 की ईद पर आने वाला है। लिहाजा, अब तो पक्का है कि नो एंट्री की टीम को 2017 तक सलमान नहीं मिल सकते।
बोनी कपूर का कहना है कि, सलमान फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं, ये तो सिर्फ सलमान ही बता पाएंगे। फिल्म की कहानी तैयार है, किरदार तैयार है.. सब कुछ रेडी है.. हम किसी भी वक्त फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं, जैसे ही सलमान हां बोलें..
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
