सलमान संग काम करने को पगलाये रोहित-करण, शाहरूख परेशान!
रोहित शेट्टी ने ही इस साल शाहरूख खान के साथ सुपर हिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' बनायी है जिसके बाद अब सबको सलमान खान की उस फिल्म का इंतजार है जो कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ सके।
ऐसे में अगर सच में रोहित, सलमान खान के साथ फिल्म बनाते हैं तो शाहरूख की परेशानी तो बढ़ेगी ही ना। एक तो जहां रोहित शेट्टी, सलमान को निर्देशित करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर करण जौहर, जो कि किंग खान के जिगरी दोस्त हैं, सलमान की फिल्म के नि्र्माता बनने वाले हैं। जाहिर है इस बात से किंग खान को परेशानी और बैचेनी होगी ही ना। सुनने में आया है कि करण और रोहित दोनों ही इन दिनों सलमान संग काम करने के लिए बुरी तरह से पगलाये हुए हैं।
फिलहाल अभी किसी ओर से कोई बयान नहीं आया है, और ना ही इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन करण-रोहित का सलमान पर यूं मेहरबान होने से शाहरऊ खान के चाहने वालों को परेशानी जरूर हो रही है और वह ऊपर वाले से दुआ मांग रहे हैं कि इन तीनों की सेटिंग आपस में ना हो। देखते हैं कि शाहरूख के चाहने वालों की यह दुआ कबूल होती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
