OMG..शाहरूख के साथ..एक और टॉप खान की एंट्री FIX..SUPER HIT...

शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय अब सैफ अली खान के साथ भी काम करने जा रहे हैं। सैफ इस फिल्म के सहायक निर्माता हो सकते हैं!

By Prachi Dixit

सैफ अली खान के करियर को रफ्तार देने का जिम्मा अब निर्माता आंनद एल राय ने ले लिया है। जी हां। शाहरूख खान के साथ आनंद एल राय पहले से ही एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इसे बंधुआ कहकर पुकारा जा रहा है।

यह वही फिल्म है जिसमें शाहरूख छोटे कद के किरदार में नजर आयेंगे। इधर इस फिल्म का काम खत्म नहीं हुआ कि उधर आनंद एल राय ने अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

Shahrukh Khan,Saif Ali khan

मिली जानकारी के अनुसार आंनद एल राय और सैफ अली खान के बीच कई दिनों से मुलाकातों का सिलसिला शुरू था। शेफ की शूटिंग पर जाने से पहले आनंद एल राय के साथ सैफ अपना एक प्रोजेक्ट फाइनल कर चुके हैं।

सैफ अपनी इस फिल्म से बतौर सहायक निर्माता भी जुड़ेंगे। मुमकिन है कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय नहीं करें। इसके पीछे की वजह शाहरूख खान हैं। आनंद एल राय का पूरा ध्यान बतौर निर्देशक केवल शाहरूख की इस फिल्म की तरफ होगा।वह सैफ की इस फिल्म के निर्माता होंगे।

गौरतलब है कि तनु वेड्स मनु और राझंणा के बाद आनंद एल राय बॅालीवुड के टॅाप निर्देशकों में से एक हैं।यही वजह रही है कि शाहरूख के बाद अब सैफ भी आनंद एल राय के साथ काम करने का मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। आखिर क्यों..यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X