शाहरुख खान के बाद अब ये एक्टर भी निभाएंगे बौने का किरदार..EXCITING
शाहरुख खान के बाद अब एक और स्टार बौने के किरदार में नजर आने वाले हैं। जानिए कौन हैं वो स्टार।
पिछले काफी दिनों से शाहरुख खान आनंद एल रॉय की अगली फिल्म Dwarf को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि माना जा रहा है कि इसमें उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी होने वाली है। हालांकि शाहरुख खान की हर परफॉर्मेंस लाजवाब होती है भले फिल्म सुपरहिट हो या नहीं।
[रणवीर सिंह को चेहरे पर लगी चोट..करवानी पड़ी सर्जरी]
Dwarf में कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही फिल्म के लिए चुन ली गई हैं।कैटरीना कैफ फिल्म में सुपरस्टार होंगी जो दीपिका पादुकोण गांव की गोरी। अब खबर ऐसी आ रही है कि एक और प्रोजक्ट तैयार किया जा रहा है जिसकी कहानी एक बौने इंसान के इर्द गिर्द घूमेगी।

जी हां फिल्म को प्रोड्यूस निखिल आडवानी करेंगे और मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे। इसके लीड एक्टर इमरान हाशमी होंगे। इस फिल्म में इमरान हाशमी की ग्रे कैरेक्टर होगा और उनके कैरेक्टर के अलग अलग । ये फिल्म शाहरुख खान की Dwarf से काफी अलग है।
इस फिल्म को लिखा है मिलाप जावेरी ने है। हालांकि अभी किसी तरह की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। इमरान हाशमी को ऐसे रोल करते देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications