..................... After Shahrukh's Abram, Ajay devgan daughter Nysa will be next superstar - Hindi Filmibeat

'शाहरूख-अबराम' को देख क्या अजय देवगन बेटी Nysa को बनाएंगे 'सुपरस्टार'

[गपशप] अजय देवगन बॉलीवुड के एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जो अपने फैंस या आम लोगों से काफी कम ही संपर्क रख पाते हैं। हालांकि इनके फैन लिस्ट की लंबाई में इससे कोई कमी नहीं आ पाती है। अजय देवगन की स्टारडम बॉलीवुड की खान तिकड़ी से कम नहीं।

nysa devgan

बहरहाल, 20 अप्रैल को अजय देवगन की बेटी न्यासा ने अपना 12वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। और पापा अजय देवगन ने बेटी की एक केक के साथ तस्वीर फेसबुक पर शेयर कर दी। अजय देवगन ने लिखा, "Nysa says - Thanks for all ur wishes! #cakes on me!"

अजय देवगन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक किया है फैंस ने काफी कमेंट्स किए। हालांकि यह खुशी की बात है, लेकिन अजय देवगन, जो शायद ही कभी तस्वीरें शेयर करते हैं, उनके इस कदम को देख एक सवाल दिमाग में घर कर गया।

पढ़ें- शाहरूख खान के बेटे अबराम से जुड़ी खबरें

क्या शाहरूख खान के बेटे अबराम की स्टारडम को देखते हुए अजय देवगन भी सोशल मीडिया की ताकत को समझ रहे हैं? हालांकि स्टारकिड्स की लिस्ट में कई सितारों के बच्चे शामिल हैं। लेकिन अबराम की पॉपुलैरिटी के सामने फिलहाल कोई नहीं।

अजय देवगन की तरह 'दिलवाले' शाहरूख भी बदलेंगे इमेज!

शाहरूख और अजय देवगन के बीच दुश्मनी नहीं तो दोस्ती भी नहीं है, यह तो सब जानते हैं। लेकिन अब लगता है कि अजय धीरे धीरे शाहरूख की स्ट्रैटेजी अपनाना चाह रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड प्रेमियों के लिए यह खुशी की बात है कि अबराम के बाद अब उन्हें काजोल की बेटी की भी ताजा झलक देखने को मिल गई।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X