रणवीर-शाहिद से ऊबी सोनाक्षी अब अर्जुन पर डोरे डाल रही हैं?

After Shahid and Ranveer Sonakshi Sinha likes Arjun Kapoor professionalism
इन दिनों बॉलीवुड की मिस दबंग यानी सोनाक्षी सिन्हा का दिल जवां दिलों की नई धड़कन अर्जुन कपूर पर आया हुआ है। सोनाक्षी उनके पेशेवर रवैये से काफी प्रभावित हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि वह हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं लेकिन वह जबरदस्ती किसी से दोस्ती नहीं करते, लेकिन काफी ठहरे हुए हैं और एक अच्छे सहकलाकार हैं। उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह यह है कि वह बहुत अच्छे सहकलाकार हैं और बेहद पेशेवर हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रहे हैं, फिर चाहे फिल्म उनके पिता के प्रोडक्शन की ही क्यों न हो।"

मालूम हो कि सोनाक्षी इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म तेवर में काम कर रही हैं जो कि अर्जुन के पापा बोनी कपूर ही डायरेक्ट कर रहे हैं। सोनाक्षी का कहना है कि वो अर्जुन कपूर को कॉलेज के दिनों से जानती हैं। सोनाक्षी, अर्जुन, अर्जुन की चचेरी बहनें सोनम और रिया एक ही कॉलेज से पढ़े हुए हैं।

सोनाक्षी ने कहा, "दरअसल, अर्जुन और मैं एक ही कॉलेज में थे। मेरी उनसे जान पहचान थी, क्योंकि सोनम और रिया भी उसी कॉलेज में थे। मैं उन सबको जानती थी, लेकिन हम दोस्त नहीं थे। अब हम एक दूसरे को थोड़ा बहुत जानने का प्रयास कर रहे हैं। वह सचमुच अच्छे अभिनेता हैं।"

सोनाक्षी का अचानक से यूं अर्जुन कपूर का गुणगान करना लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि सोनाक्षी का शायद नया क्रश अर्जुन कपूर हैं। इससे पहले जब सोनाक्षी का दिल पहले रणवीर सिंह पर फिर शाहिद पर आया था, तब भी सोनाक्षी इसी तरह से उन दोनों की तारीफ कर रही थीं।

लेकिन जहां रणवीर सिंह, सोनाक्षी को बहुत जल्द भूलकर दीपिका की जुल्फों में उलझ गये वहीं दूसरी ओर शाहिद मियां को भी सोनाक्षी इन दिनों शायद बहुत अच्छी नहीं लग रही हैं इसलिए ही वो आज कल अर्जुन पर डोरे डाल रही हैं, खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है यह आने वाले कुछ दिनों में ही पता चल जायेगा, फिलहाल तो आप सोनाक्षी के मुंह से अर्जुन की तारीफें सुनते रहिए और मजे लेते रहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X