बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में- अक्षय कुमार ने अब बढ़ाई अपनी फीस, जानकर हैरान रह जाएंगे!
रिपोर्ट्स की मानें तो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी फीस बढ़ा दी है। जी हां, अफवाहों में है कि अक्षय कुमार ने फिल्म 'राउडी राथौड़ 2' के लिए 54 करोड़ की तगड़ी फीस डिमांड की है। याद दिला दें, इसी साल फोर्ब्स मैगजीन ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बताया है।
एक अंग्रेजी अखबार में आई रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय नंबर 9 को काफी पसंद करते हैं। जब वे फिल्म राउडी राठौर में काम कर रहे थे, उन्होंने मेकर्स से 27 करोड़ फीस मांगी थी। लेकिन वो साल 2012 था। अब अक्षय कुमार ने राउडी राथौड़ 2 के लिए 54 करोड़ फीस मांगी है और जो कि उन्हें मिल भी रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली हैं।

अक्षय कुमार की बात करें तो हर साल 2 से 3 फिल्में करने वाले यह सुपरस्टार 2019 में भी चार फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। केसरी के बाद.. अक्षय अब 15 अगस्त को मिशन मंगल में नजर आएंगे। दिवाली पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 4', जबकि साल का अंत होगा 'गुड न्यूज़' के धमाके के साथ। कोई शक नहीं कि अक्षय फिलहाल बॉलीवुड निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद हैं।
अक्षय की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में शामिल होती हैं। पिछले 2, 3 सालों में पैडमैन को छोड़कर अक्षय की सभी फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जो 100 करोड़ तक नहीं पहुंचती, वो भी नुकसान में नहीं रहती हैं क्योंकि अक्षय की फिल्मों का बजट ज्यादा नहीं होता है। कोई शक नहीं कि आने वाली सालों में अक्षय बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन जाएंगे।
इस साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अक्षय कुमार शामिल हैं। अक्षय ने 65 मिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जगह बनाई। वे 1 मिलियन डॉलर से आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर से पीछे रह गए, जिन्होंने 66 मिलियन डॉलर कमाएं। जबकि अक्षय ने हॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर, स्कारलेट जॉनसन और कई अन्य स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
