क्या सत्यमेव जयते में सलमान खान के बाद अगले होंगे SRK!

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अब बॉलीवुड की खान तिकड़ी के बीच कोई गिला -सिकवा नहीं है। सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी के बाद तीनों खान यानि की आमिर खान, शाहरूख खान और सलमान खान दिल्ली में आप की अदालत के स्टेज पर भी साथ नजर आए थे। यह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि सभी सिनेमाप्रेमियों के लिए आश्चर्य और खुशी का पल था।

aamir khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी इस भरत मिलाप से काफी खुश नजर आ रहे हैं। लिहाजा, जब एक अंग्रेजी पोर्टल ने आमिर से यह जानना चाहा कि क्या उनके पॉपुलर कार्यक्रम सत्यमेव जयते के अगले सीजन में किंग खान की झलक देखने को मिल सकती है। तो आमिर ने इससे इंकार भी नहीं किया। आपको बता दें, सत्यमेव जयते में हम सलमान खान की झलक भी देख चुके हैं।

इस बारे में आमिर खान बताते हैं कि सलमान को सत्यमेव जयते में इसीलिए बुलाया गया था कि हमारा मुद्दा टीबी था। और सलमान ने आर्थिक रूप से अब तक कई टीबी मरीजों की मदद की है। लिहाजा, हमने सोचा कि लोगों को जागरूक और बढ़ावा देने का सलमान से बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता। उसी तरह अगर हमें लगेगा कि किसी मुद्दे से संबंधित बातों के लिए शाहरूख को बुलाना चाहिए तो हम यह कदम जरूर उठाएंगे।

आमिर ने कहा कि, सत्यमेव जयते में हम नॉर्मली सितारों को नहीं बुलाते हैं। बल्कि हमारा उद्देश्य आम लोगों को जोड़ना है। लेकिन अगर कभी कोई सेलिब्रिटी किसी मुद्दे के लिए सही लगता है तो हम वह मौका भी नहीं जाने देते।

वहीं, साथ फिल्म करने की बात पर आमिर ने कहा कि, हम तीनों जिस फिल्म में होगें, वह फिल्म काफी मनोरंजक होगा, यह मैं भी समझता हूं। बल्कि अगर कोई ऐसी स्क्रिप्ट आती है जो हम तीनों को एक साथ जंच जाए तो हम तीनों ही उसे करने में खुश होंगे। बहरहाल आमिर, हम भी चाहते हैं कि कोई निर्देशक इस बारे में सोचे और कोई अच्छी सी कहानी में तीनों खान को साथ लेकर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X