ALERT: सलमान खान के बाद.. अब शाहरूख भी बनेंगे 'सुल्तान'!
संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में शाहरूख खान और रणवीर सिंह के होने की संभावना है। अफवाहों की मानें तो रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित इस फिल्म में शाहरूख खान 'सुल्तान' अल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे।
निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी अगली बिग प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं। भंसाली ने पहले ही 2017 दिसंबर अपनी इस फिल्म के लिए लॉक कर लिया है। हालांकि अफवाहों में ये भी है कि संजय लीला भंसाली के पास फिलहाल दो फिल्में हैं, दोनों फिल्में इतिहास से जुड़ी है।
[सलमान खान, अक्षय कुमार.. से काफी नीचे रह गए शाहरूख खान!]
वहीं, काफी दिनों से चर्चा में है कि संजय लीला भंसाली शाहरूख खान और रणवीर सिंह को लेकर फिल्में बनाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो उनके पास दो स्क्रिप्ट हैं, जिनमें से एक में होंगे रणवीर, जबकि दूसरे में शाहरूख। अब रानी पद्मावती वाली फिल्म का हिस्सा कौन बनेंगे, यह तो भंसाली ही जानें।
जल्द ही संजय लीला भंसाली इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं। फिलहाल, फैंस इंतजार का मजा लें।
यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


