सलमान के बाद अब कोयना मित्रा भी!
बालीवुड अभिनेता अनिल कपूर और सलमान खान का साइकिल प्रेम जगजाहिर है। अभिनेत्री कोयना मित्रा भी इस शौक में शामिल हो गई है।
कोयना मित्रा स्कूल के दिनों में खिलाड़ी रह चुकी है। अब अभिनेत्री बनने के बाद उनका शौक फिर से जग गया है। उन्होने अपने लिए विदेश से एक साइकिल मंगवाई है।
कोयना अपने दोस्तों के साथ रात में साइकिल लेकर निकल जाती है। इस शौक से कोयना को काफी फायदा होगा एक तो उनका शरीर स्वस्थ रहेगा और दूसरा उन्हें जिम जाने से भी छुट्टी मिल जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications