शाहरुख खान की 'पठान' से तगड़ी खबर, सलमान खान ही नहीं ऋतिक रोशन भी आएंगे नजर!
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' एक बार फिर से सुर्खियों में है। यह अपकमिंग फिल्म कास्ट, एक्टर के फ़र्स्ट लुक और स्क्रीनप्ले के चलते पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान द्वारा अभिनीत और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के साथ 'टाइगर ज़िंदा है' सीरीज और 'वार' सीक्वल फिल्म का भी निर्देशन करेंगे।
सलमान खान को लेकर पहले से ही रिपोर्ट सामने आ चुकी थी कि फिल्म 'पठान' में वे स्पेशल एपरिएंस में शाहरुख के साथ नजर आ सकते हैं। लेकिन अब नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है सलमान खान के साथ स्पेशल एपरिएंस में एक और बॉलीवुड एक्टर इस फिल्म में दिखाई देगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान के साथ स्पेशल एपरिएंस में ऋतिक रोशन भी होंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है आदित्य चोपड़ा के कहने पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद वार फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को फिल्म 'पठान' में कबीर के रोल के लिए बात की थी।
मिलिंद सोमन की न्यूड फोटो पर विवाद तो सोनू सूद की दरियादिली ने जीता दिल-बॉलीवुड 2020 की चर्चित PICS


Click it and Unblock the Notifications