सलमान खान- आलिया भट्ट ही नहीं, संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' में एक और एंट्री!
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' की जबसे घोषणा हुई है, लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर काफी बढ़ चुकी है। सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी हर फिल्म की तरह संजय लीला भंसाली यहां भी एक तीसरा लीड लाने वाले हैं। फिल्म में एक और एक्ट्रेस फाइनल कर ली गई है।
संजय लीला भंसाली की अब तक की लगभग हर फिल्म में तीन लीड कलाकार होते हैं। फिर चाहे वह 'हम दिल दे चुके सनम' हो, 'बाजीराव मस्तानी' या फिर 'पद्मावत'। लिहाजा, भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' में भी इसी ट्रैंड को फॉलो कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दूसरी एक्ट्रेस यानि की सेकंड लीड का भी रोल उतना ही अहम होगा जितना कि आलिया का। लेकिन यह ऐक्ट्रेस कौन होगी, फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इंशाल्लाह एक लव स्टोरी है, जो सलमान की पिछली फिल्मों से ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन भंसाली की फिल्मों की तरह यहां भी कहानी में ट्विस्ट होगा। कहा गया है कि भंसाली ने दोनों सितारों के उम्र गैप को देखते हुए ही कहानी गढ़ी है।
संजय लीला भंसाली के साथ सलमान लगभग 20 सालों के बाद काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने खामोशी, हम दिल दे चुके सनम जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। जबकि सावंरिया में सलमान ने कैमियो किया था।
इस फिल्म पर बात करते हुए सलमान ने कहा- 'पूरे 20 सालों के बाद मैं और संजय लीला भंसाली उनकी अगली फिल्म ईंशाल्लाह में साथ काम करने वाले हैं। मुझे बेहद खुशी है। आलिया के साथ इस फिल्म में काम करने के लिए मैं उत्साहित हूं। इंशाअल्लाह हम इस सफर में सफल हो।'


Click it and Unblock the Notifications