#SorryHrithik: रूस्तम ट्रेलर देखकर आपको बहुत बहुत डरने की ज़रूरत है!

अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो 12 अगस्त को क्लैश हो रही है और अब मोहनजोदड़ो का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ऋतिक रोशन को बहुत बहुत डरने की ज़रूरत है।

पहली बात तो मोहनजोदड़ो का ट्रेलर आते ही लोग उसकी धज्जियां उड़ा चुके थे। [पढ़िए कैसे 3 मिनट के मोहनजोदड़ो ट्रेलर में निकलीं गलतियां ही गलतियां] और अब रही सही कसर अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर ने निकाल दी है, क्योंकि वो शानदार है।

rustom vs mohenjodaro trailer

और इसलिए अब ऋतिक रोशन को मोहनजोदड़ो के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही पड़ेगा। कम से कम अपने उन फैन्स के लिए जो दो साल से उनका इंतज़ार कर रहे हैं। अभी भी वक्त है, ऋतिक रोशन मोहनजोदड़ो क्लैश बचा सकते हैं। क्योंकि ये ईगो का मुद्दा भी नहीं हैं।
["#RustomTrailer के हर सीन पर 100 करोड़ की मुहर!"]

वैसे भी अगर ऋतिक रोशन अक्षय कुमार की रूस्तम से भिड़ते हैं तो इस ट्रेलर के आगे वो कतई नहीं टिकेंगे। जिस परफेक्ट फॉर्म में अक्षय चल रहे हैं, ऋतिक उनसे कभी टक्कर नहीं ले पाएंगे।

नहीं बंटेगा बॉक्स ऑफिस
कितनी भी कोशिश कर ली जाए, दो फिल्मों के भिड़ने से बॉक्स ऑफिस तो बंटेगा ही बंटेगा और ऋतिक - अक्षय की टक्कर में फिलहाल सारा नुकसान ऋतिक रोशन का होता।

गायब हैं ऋतिक
ऋतिक रोशन बैंग बैंग के बाद से बड़े परदे से गायब हैं। बहुत ज़रूरी है कि उनकी फिल्म जल्द रिलीज़ हो। वैसे भी मोहनजोदड़ो काफी समय से पोस्टपोन हो रही है।

निगेटिव पब्लिसिटी
कंगना रनौत कांड के बाद ऋतिक रोशन की ना चाहते हुए भी काफी निगेटिव पब्लिसिटी हो चुकी है। जो भी हुआ उसमें ऋतिक को भी काफी दोषी माना जा रहा है।ऋतिक रोशन के लिए काफी ज़रूरी हो चुका है कि वो अपनी इमेज ठीक करें और ये सिर्फ उनकी फिल्म और उनका अच्छा काम ही कर सकता है।
[ALSO READ: ऋतिक जैसे शादीशुदा मर्द हीरोइनों को इस्तेमाल करते हैं - रवीना टंडन]

चाहिए एक हिट

ऋतिक रोशन को फिलहाल एक हिट फिल्म की काफी ज़रूरत है और इसके लिए उन्हें चाहिए एक सोलो रिलीज़ डेट। वैसे भी अगस्त तक सलमान खान की सुलतान का इफेक्ट रहेगा। ऐसे में ऋतिक के लिए अक्षय से क्लैश करना सुसाइड करने के बराबर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X